google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बच्चों की सुरक्षा पर असर-अवैध मदिरा-गांजा विरोध करने पर शिक्षक को किया गया घायल.....

Jul 20
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

ग्राम चंदखुरी स्थित गुरु घासीदास चौक में अवैध शराब और गांजा बिक्री का विरोध करने वाले शिक्षक नरसिंग बारले पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित शिक्षक ने आरोप लगाया है कि वासु बारले और यीशु निर्मलकर ने उनके साथ मारपीट की तथा ईंट-पत्थर और नुकीली वस्तु से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। एफआईआर में दर्ज शिकायत के अनुसार, 17 जुलाई को शाम करीब 5 बजे शिक्षक स्कूल से मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे चंदखुरी के राम मंदिर, पुराना बाजार चौक के पास पहुंचे, आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और ईंट के टुकड़े से सिर पर हमला कर दिया। बीच-बचाव के दौरान नुकीली वस्तु से नाक के पास भी वार किया गया, जिससे उन्हें चोट आई और खून निकलने लगा।


शिकायत में यह भी उल्लेख है कि घटना को रमेश देशमुख, डोमन सिन्हा, धन बघेल और संजय बघेल ने देखा। पीड़ित ने परिवार को घटना की जानकारी देने के बाद अपनी पत्नी और भाई के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित शिक्षक का आरोप है कि क्षेत्र में चल रही अवैध शराब और गांजा बिक्री के कारण आए दिन मोहल्ले में गाली-गलौज और असामाजिक तत्वों द्वारा हुड़दंग किया जाता है। इससे क्षेत्र के लोग भयभीत रहते हैं और छोटे-छोटे बच्चों पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने इस अवैध कारोबार को बंद कराने के लिए जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने उन पर हमला किया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में अवैध शराब और गांजा कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html