रामसागरपारा (पटेवा) में धूमधाम से हुआ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में ग्राम रामसागरपारा (पटेवा) में मां दुर्गा की आराधना और भक्ति से सराबोर माहौल के बीच विजयदशमी पर मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर आने का आह्वान किया। मां दुर्गा विसर्जन जुलूस में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। भक्त सेवा गीतों की धुन पर थिरकते हुए विसर्जन स्थल बूढ़ा तालाब पहुंचे, जहां विधि-विधान से मां दुर्गा का विसर्जन किया गया। इस दौरान मां के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। समितियों की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। उक्त अवसर पर समिति से ओमप्रकाश यादव, गणेश ध्रुव, ताम्रवर्धन ठाकुर, वेदप्रकाश निषाद और अन्य ग्रामीणजन में नागेंद्र ठाकुर, ललित ध्रुव आदि मौजूद रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments