इमासहली CIVIC, वन विभाग और पुलिस विभाग ने मिलकर रोपे 500 पौधे..

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर :- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इमासहली CIVIC ने रायपुर के पुलिस ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस परेड एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण अभियान आयोजित किया। अभियान के अंतर्गत 500 पौधे लगाए एवं वितरित किए गए। इनमें अमरूद, छायादार पौधा, सीताफल, नीम, शहतूत, मौलश्री और जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल थे।
इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शहर में हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना था। छत्तीसगढ़ वन विभाग एवं पुलिस विभाग के सहयोग से आयोजित इस अभियान में 20 इमासहली CIVIC स्वयंसेवकों ने सक्रिय योगदान दिया। इस अवसर पर सामूहिक प्रयासों द्वारा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देते हुए इमासहली CIVIC ने एक स्वस्थ, स्वच्छ और हरित भविष्य की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments