राजधानी के होटलों और क्लबों में चल रहा अवैध कारोबार, अय्याशी और नशे का खुला खेल...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर। शहर में मोटिवेशनल सेमिनार और आयोजनों के नाम पर इवेंट मैनेजर्स दलाली का धंधा चला रहे हैं। होटलों में कमरा बुक कराने से लेकर डिमांड पर देशी-विदेशी युवतियों की सप्लाई तक धड़ल्ले से की जा रही है। वीआईपी रोड, जेल रोड, टाटीबंध, भाटागांव और रिंगरोड से जुड़े तमाम छोटे-बड़े होटल, क्लब और फार्महाउस बिना किसी आईडी या दस्तावेजों की जांच के ओयो की तर्ज पर लड़के-लड़कियों को कमरे दे रहे हैं, जिनमें नाबालिग युवतियां भी शामिल होती हैं।
प्रशासन ने क्लब और फार्महाउस के संचालन की समयसीमा रात 12 बजे तक तय कर रखी है, लेकिन नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। स्थानीय नेताओं की शह पर संचालित इन जगहों पर तय समय के बाद भी पार्टियां चलती हैं। एक्साइज नियमों की अनदेखी कर अवैध शराब और ड्रग्स की बिक्री खुलेआम हो रही है। क्लब नाइट और फार्महाउस कल्चर के नाम पर रायपुर की युवा पीढ़ी को नशे और अनैतिक गतिविधियों की तरफ धकेला जा रहा है, जहाँ एक ही छत के नीचे शराब, टेबलेट्स, लड़कियों की सप्लाई और सट्टा जैसी तमाम चीजें रात के दो बजे तक परोसी जा रही हैं।
राजस्व को करोड़ों का चूना लगा रहे इन संस्थानों में भारी एंट्री फीस वसूली जाती है, जिस पर आबकारी टैक्स नहीं चुकाया जाता। नया रायपुर स्थित स्टेडियम के पास चलने वाले क्लबों में टेक्नो पार्टी और नशे के कारोबार के साथ बाउंसरों द्वारा दबंगई और मारपीट आम हो चुकी है। इन अवैध गतिविधियों में लिप्त लोग रसूखदार नेताओं का नाम लेकर रौब झाड़ते हैं, जिससे शासन-प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है और सरकारी खजाने को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments