google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महिला से 65 हजार की अवैध वसूली, भाजपा नेता पर FIR...

Jul 25
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बालोद :- बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में खुद को मीडिया कर्मी बताकर एक महिला और बोर मशीन एजेंट को डरा-धमकाकर कथित रूप से 65 हजार रुपये की अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी अनिकेत देशलहरे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार, दल्लीराजहरा वार्ड क्रमांक 13 घोड़ा मंदिर निवासी भगवती ठाकुर पति बृजलाल ठाकुर ने लिखित शिकायत में बताया कि उनके मोहल्ले में लंबे समय से पेयजल संकट है। इसी कारण उन्होंने निजी उपयोग के लिए कर्ज लेकर 18 मई की रात घर में बोरवेल खुदवाने का कार्य शुरू कराया था। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले का निवासी अनिकेत देशलहरे उनके घर पहुंचा और बिना अनुमति बोर खन कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की धमकी दी। उसने स्वयं को मीडिया से जुड़ा व्यक्ति बताते हुए कहा कि वह मामले को अखबार और मीडिया में प्रकाशित कर देगा और इसके एवज में एक लाख रुपये की मांग की।


शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने बोर मशीन के एजेंट शत्रुघन यादव को भी धमकाया और उसकी मशीन की चाबी तथा दस्तावेज जबरन अपने कब्जे में ले लिए। कार्रवाई के डर से आरोपी के दबाव में पीड़िता के सामने 40 हजार रुपये नकद और सौंप दिए गए। महिला का आरोप है कि अगले दिन 19 मई 2026 की सुबह आरोपी फिर उनके घर पहुंचा और मीडिया में खबर प्रकाशित कराने की धमकी देकर उनसे 25 हजार रुपये नकद ले लिए। पीड़िता ने बताया कि इस पूरी घटना के गवाह और सबूत उनके पास मौजूद हैं। आरोपी के डर के कारण उन्होंने तत्काल शिकायत नहीं की।


बाद में मोहल्ले में आरोपी द्वारा कथित मारपीट की एक अन्य घटना के बाद जब लोग थाने शिकायत करने पहुंचे तो उन्हें भी हिम्मत मिली और उन्होंने लिखित आवेदन दिया। पुलिस ने आवेदन का परीक्षण करने के बाद प्रथम दृष्टया मामला सही पाए जाने पर बीएनएस की धारा 308(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html