आईएएस एस. जयवर्धन को गृह मंत्रालय में मिली नई जिम्मेदारी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
छत्तीसगढ़ कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी एस. जयवर्धन को केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय स्टाफिंग योजना के अंतर्गत उन्हें नई दिल्ली स्थित केंद्रीय गृह मंत्रालय में उप सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। यह पदभार ग्रहण करने की तिथि से चार साल या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। भारत सरकार ने इस बारे में छत्तीसगढ़ प्रशासन को पत्र भेजकर संबंधित अधिकारी को जल्द कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं।
शासन स्तर से मुख्य सचिव को भेजे गए ई-मेल निर्देशों के मुताबिक, एस. जयवर्धन को उनके वर्तमान दायित्वों से तुरंत प्रभाव से मुक्त किया जाना है, ताकि वे समय पर नया पद संभाल सकें। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoP&T) का आदेश जारी होने के बाद तीन सप्ताह के भीतर नया कार्यभार संभालना अनिवार्य है। तय समय सीमा के भीतर ज्वॉइनिंग नहीं होने की स्थिति में केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत डिबार करने यानी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के अवसरों से अयोग्य घोषित करने की कार्रवाई की जा सकती है।
बता दें कि एस. जयवर्धन छत्तीसगढ़ की वर्ष 2026 की आईएएस सिविल लिस्ट के अनुसार सूरजपुर जिले में कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अब वे देश की आंतरिक सुरक्षा और प्रशासनिक नीतियों का संचालन करने वाले महत्वपूर्ण केंद्रीय गृह मंत्रालय में उप सचिव के रूप में अपनी नई सेवाएं देंगे। हालांकि, मंत्रालय के किस विभाग या शाखा में उनकी पदस्थापना होगी, इसको लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments