पत्नी की रील्स देखने की आदत में पति ने उतारा मौत के घाट, फिर लगाई फांसी....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
बेंगलुरु:- बेंगलुरु के एचएएल पुलिस स्टेशन इलाके के विभूतिपुरा में एक घर में झगड़े के बाद 38 साल के एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली। मरने वालों की पहचान राघवेंद्र और उनकी पत्नी 30 वर्षीय पत्नी श्रुति के तौर पर हुई है। पुलिस को शक है कि मंगलवार देर रात हुई इस दुखद घटना की वजह पारिवारिक झगड़ा था। पुलिस ने बताया कि राघवेंद्र ने बीयर की बोतल से पत्नी की हत्या करने के बाद घर के अंदर ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस जोड़े के दो बच्चे हैं, जो अभी बेंगलुरु के पास दावणगेरे में अपने नाना-नानी के साथ रह रहे हैं। घटना के समय विभूतिपुरा स्थित उनके घर पर सिर्फ राघवेंद्र और श्रुति ही मौजूद थे।
शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर श्रुति की मोबाइल पर रील्स देखने की आदत को लेकर झगड़ा होता था। पुलिस को शक है कि मंगलवार रात राघवेंद्र ने अपनी पत्नी को फोन पर रील्स देखते हुए पाया, जिसके बाद उनके बीच बहस शुरू हो गई। खबरों के मुताबिक, बहस बढ़ गई और राघवेंद्र ने कथित तौर पर बीयर की बोतल से श्रुति पर हमला किया और फिर उसके पेट में चाकू घोंप दिया। बताया जा रहा है कि मौके पर ही श्रुति की मौत हो गई। बाद में राघवेंद्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
हालांकि रील्स देखने की आदत को झगड़े की एक संभावित वजह माना जा रहा है लेकिन पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की असली वजह और हालात का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद हाल पुलिस उनके घर पहुंची और जांच-पड़ताल की। शवों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए ले जाया गया और मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जाता है कि यह जोड़ा पढ़ाई के दौरान करीब 18 साल पहले एक-दूसरे के प्यार में पड़ा था और बाद में अपने-अपने परिवारों की सहमति से शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों दावणगेरे से बेंगलुरु आ गए और विभूतिपुरा में एक घर खरीदा। बताया जाता है कि श्रुति एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में काम करती थीं। पुलिस घटनाओं के क्रम का पता लगाने और पति-पत्नी की मौत से जुड़ी सही परिस्थितियों को समझने के लिए जांच कर रही है।







.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments