खाना देर से बनने पर पति ने फावड़े से किया हमला....
- ANIS LALA DANI

- 1 hour ago
- 2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
खड़गवां थाना क्षेत्र के ग्राम गिद्धमुड़ी में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी पर फावड़े से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के बच्चों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
खाना तैयार नहीं होने पर शुरू हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक 3 सितंबर को 52 वर्षीय रंजीत सिंह गौड़ ने अपनी 50 वर्षीय पत्नी लक्ष्मणिया बाई से खाना मांगा था। पत्नी ने खाना तैयार होने में कुछ समय लगने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए पास में रखा फावड़ा उठा लिया और पत्नी पर हमला कर दिया। घटना में लक्ष्मणिया बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं।
इलाज के दौरान महिला की मौत
घटना के बाद परिजन महिला को तत्काल खड़गवां अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे बैकुंठपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण वहां से भी रेफर किया गया।
इलाज के दौरान 4 सितंबर को लक्ष्मणिया बाई की मौत हो गई।
बच्चों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज
महिला की मौत के बाद उसी रात उसके बच्चों ने खड़गवां थाना पहुंचकर अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी रंजीत सिंह गौड़ के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को 6 सितंबर को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



.jpg)












Comments