मानव तस्करी: पुलिस ने 2 नाबालिग बच्चों को कराया मुक्त.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
एमसीबी/जनकपुर:- जनकपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घर से ले जाए गए दो नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बच्चों को मेरठ के रास्ते मुजफ्फरनगर ले जाकर मजदूरी के लिए भेजने की कथित योजना थी, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया। मामले में पुलिस ने तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 सितंबर की रात ग्राम चरखर के पास आरोपी मनराज बैगा के कब्जे से दोनों बच्चों को बरामद किया। आरोपी मनराज बैगा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं मामले का मुख्य आरोपी दलबीर बैगा अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। दोनों नाबालिग बच्चों को वैधानिक कार्रवाई के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जनकपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मानव तस्करी की आशंका वाली इस वारदात को समय रहते विफल कर दिया गया।
#humantrafficking #police #rescue #2minorchildren #breakingADNnews







.jpg)
.jpeg)
.jpeg)










Comments