google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

धमतरी के टिकरापारा में चंगाई सभा पर भारी बवाल, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा...

Sep 27
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

धमतरी: जिले के टिकरापारा इलाके में रविवार को एक घर में आयोजित हो रही चंगाई सभा को लेकर भारी हंगामा खड़ा हो गया। आयोजन की भनक लगते ही हिंदू जागरण मंच सहित अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और कार्यक्रम का कड़ा विरोध करना शुरू कर दिया, जिससे स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई।





















प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने संबंधित घर के बाहर इकट्ठा होकर जमकर नारेबाजी की और 'जय श्रीराम' के नारे लगाए। हिंदू संगठनों का सीधा आरोप है कि जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में ली गई बैठक और दिए गए स्पष्ट निर्देशों के बावजूद इस तरह की सभा का आयोजन जारी रखा गया। विरोध कर रहे सदस्य मौके पर ही सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे।


इस तीखे विरोध प्रदर्शन के चलते मौके पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कुछ देर के लिए इलाके में टकराव का माहौल बन गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन की टीम फौरन घटनास्थल पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रण में लेने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर एसडीएम (SDM) और तहसीलदार भी मौजूद रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html