google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गार्डन बचाने के उददेश्य से ग्रीन आर्मी का होली मिलन संपन्न।

Apr 5, 2024
2 min read

































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ग्रीन आर्मी का होली मिलन संपन्न।

रायपुर! विगत दिनों ग्रीन आर्मी संस्था द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन डीडीयू नगर सखी सहेली गार्डन किया गया प्रदेश मिडिया प्रभारी शशीकांत यदु ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भेंट मुलाकात के साथ डीडीयू नगर स्थित गार्डन को बचाना रहा। यह गार्डन विगत कई वर्षों से वीरान होने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों अड्डा बना हुआ था गार्डन में लाइट, पानी, चौपट पेड़ मुरझाए हुए एवँ गंदगी का अंबार हो गया था जिससे स्थानीय निवासी परेसान निराश और हताष हो गये थे ग्रीन आर्मी संस्था को इसकी जानकारी मिलते ही गार्डन बचाने में जुट गये संस्था ने निरंतर 6 माह तक सफाई अभिायन जारी रखा आखिरकर सफलता हासिल हुई स्थानीय निवासी मार्निगं इवनिंग वाक करने लगें लाईट पानी शुरू हुई मुरझाये फुल-पेड़ खिलने लगे गार्डन में रौनकता वापस आई।

ज्ञात हो इस गार्डन में संस्था द्वारा होली मिलन करने का मुख्य उददेश्य असमाजिक तत्वों को खदेडना एवं स्थानिय निवासीयों को भय मुक्त करने के साथ औपचारीक भेंट मुलाकात रहा। इस आयोजन में संस्था के लगभग 150 सदस्यों के साथ स्थाानिय निवासी भी शामिल रहे इस दौरान लोगों ने एक दूसरें को अबीर गुलाल लगकार एवं फुलो से होली खेल शुभकामनायें दी। होली मिलन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए तिन घंटे तक गीत संगीत की धुन पर बच्चे युवा बुजूर्ग जमकर थिरके। मुख मुरली बजाय श्री कृष्ण गोंविंद बस आज की रात है जिन्दगी अब तो बुढापा आयों रे राम जी की निकली सवारी तेरे जैसा यार कंहा एवं सांसकृतिक समारोह में नन्हे मुन्ने बच्चों ने प्रस्तुती देकर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत पर उपस्थित लोगों ने स्वलपहार आदी का आनंद भी लिया।

इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि आशुु चन्द्रवंशी ने ग्रीन आर्मी की सराहना करते हुए कहा कि जल्द की बापू की कुटीया का निर्माण एवं आगें गार्डन की आवश्यकताओं को पूरा किया जायेगा। संस्था डीडीयू नगर अध्यक्ष श्याम बघेल ने कहा यह प्रेम की जीत का पर्व है आपसी द्वेष और अहंकार को मिटाने वाला त्योहार है हमारी किसी से लडाई नही पर्यावरण संरक्षण हमारा मुख्य उददेश्य है। इसलिये हमने गार्डन को बचाने हेतू जमिनी लडाई लड़ी। डीडीयू नगर सचिव नारायण प्रसाद सेन ने कहा अब सखी सहेली गार्डन पूर्व जैसे आमजनमानस के लिये तैयार हो गया है वातावरण स्वच्छ एवं सुन्दर हो गया है स्थानीय निवासीयों से आहान करते है गार्डन में आवागमन जारी रखे स्वास्थ का लाग लेवे साथ ही इससे असामाजीक तत्वों का जमावडा नही हो पायेगा।

रायपुर जिला अध्यक्ष गुरदीप टूटेजा ने आपस में प्रेम बांटते हुए संगठीत होकर गार्डन के देख-रेख में जुटने हेतू अपील कीया।

संपूण कार्यक्रम का शानदार संचालन श्रीमति मोनिका बागरेचा एवं मिस्टर टारगेट द्वारा किया गया जिनके कुशल संचालन से कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनमानस अपने स्थान पर जमे रहे।

कार्यक्रम के इस अवसर पर मुख्य रूप से नवीन शर्मा विधायक प्रतिनिधि संस्था प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे पूर्व अध्यक्ष मोहन वल्यानी श्रीमति रात्रि लहरी डॉ हितेश दिवान, डीडीयू नगर से आर एस राय डीपी श्रीवास गजेन्द्र राठोर जीएस गुप्ता राज श्रीवास विजेन्द्र सेन एवं समस्त जोन पदाधिकारी एवं सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html