google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट में बम की झूठी धमकी, मचा हड़कंप...

Jul 17
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बेंगलुरु :- केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में बम की झूठी धमकी मिलने से गुरुवार शाम सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। विमान के शौचालय में एक हस्तलिखित नोट मिलने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना इंडिगो की फ्लाइट 6ई-6423 में हुई, जो गुरुवार शाम 8 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना होने वाली थी।


उड़ान भरने से लगभग 25 मिनट पहले विमान के आगे वाले शौचालय में एक हस्तलिखित पर्ची मिली, जिस पर लिखा था, "डोंट गो। बॉम्ब है! प्लीज।" नोट मिलने के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए। विमान को तुरंत जांच के लिए रोका गया और उसकी गहन तलाशी ली गई। पूरी तलाशी के दौरान विमान से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया कि बम की धमकी झूठी थी। घटना के बाद इंडिगो ने एयरपोर्ट पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

एयरलाइन ने कहा कि इस झूठी धमकी के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हुआ और यात्रियों तथा चालक दल की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हुई। एयरलाइन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कर ली है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि विमान में यह नोट किसने रखा और इसके पीछे उसका क्या उद्देश्य था।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html