google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बसना में विद्युत विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दिए सख्त निर्देश....

47 minutes ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

बसना विधायक कार्यालय में आयोजित विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक में क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को पटरी लाने पर जोर दिया गया। विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता और किसानों को निर्बाध बिजली मिलना सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।


क्षेत्र में बिजली की समस्या और मैदानी स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बसना विधायक कार्यालय में विद्युत विभाग के वरिष्ठ एवं मैदानी अधिकारियों की एक अहम बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति सुचारू रखनी होगी ताकि आम जनता, व्यापारियों और अन्नदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली ट्रिपिंग की समस्या पर गहरी नाराजगी जताते हुए उन्होंने संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां फौरन अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने और पुराने जर्जर तारों को बदलने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि खराब या जले हुए ट्रांसफार्मर तय समय-सीमा के भीतर बदल दिए जाएं। अघोषित बिजली कटौती पर पूरी तरह रोक लगाने और मेंटेनेंस से पहले उपभोक्ताओं को पूर्व सूचना देने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।


गलत और बढ़े हुए बिजली बिलों के मामलों के त्वरित समाधान के लिए विशेष शिविर लगाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे सिर्फ दफ्तरों तक सीमित न रहें बल्कि मैदानी इलाकों में सक्रिय रहकर काम करें। आपात स्थिति में गिरे खंभों या टूटे तारों को तुरंत दुरुस्त किया जाए और जनता के फोन कॉल रिसीव कर उनकी शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाए।


बैठक के अंत में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को टीम भावना के साथ काम करते हुए बसना विधानसभा को विद्युत आपूर्ति के मामले में एक आदर्श क्षेत्र बनाने का आह्वान किया गया।


इस दौरान जेई बसना ग्रामीण गुननिधि सिंह राठिया, जेई बसना धीरज देवांगन, जेई पथरला ठनेक सिंह, जेई भंवरपुर अंकित भोई, जेई पिरदा दुलेश्वर दीवान, एई भंवरपुर राकेश बारिक, जेई गढ़फूलझर देवेश सिंह राजपूत, एई सांकरा एमके सागर, एई बसना एनके आदित्य, एई पिथौरा टीआर गजभिये, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, निज सचिव नरेंद्र बोरे सहित विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html