google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महानदी नहर पर दौड़ रहे भारी वाहन, तटबंध धंसने और गांवों में बाढ़ का मंडराया खतरा...

51 minutes ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

राजिम क्षेत्र में गंगरेल से नया रायपुर पेयजल प्रोजेक्ट के तहत चल रहे निर्माण कार्य ने बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है। कोंडापार से थनौद के बीच पाइपलाइन बिछाने में जुटे एमपी के एक ठेकेदार पर नियमों की धज्जियां उड़ाने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि वह लगातार महानदी मुख्य नहर के सर्विस रोड पर भारी-भरकम लोडेड हाईवा दौड़ा रहा है, जिससे किनारों की मिट्टी धंसने लगी है और तटबंध बुरी तरह कमजोर हो गया है।


जल संसाधन विभाग के अफसरों ने कई बार मौके पर पहुंचकर आपत्ति जताई और हिदायत भी दी, लेकिन ठेकेदार पर इसका कोई असर नहीं हुआ। हैरानी की बात यह है कि ठेकेदार का खुद का कैंप इसी नहर के पास बना हुआ है, फिर भी खुलेआम नियमों को ताक पर रखा जा रहा है।


मौजूदा समय में फसलों की सिंचाई के लिए नहर में तेजी से पानी छोड़ा जा रहा है। ऐसे में तटबंध टूटने की आशंका से किसानों की नींद उड़ गई है। यदि नहर में कहीं भी कटाव हुआ, तो पानी सीधा खेतों और रिहायशी बस्तियों में घुस सकता है, जिससे तबाही मच सकती है। साथ ही, भारी वाहनों के कारण विभाग के कर्मचारियों को गश्त करने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


गुस्साए किसानों ने जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग को ज्ञापन सौंपकर इस अवैध आवाजाही पर तुरंत रोक लगाने, क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत करवाने और लापरवाह ठेकेदार पर सख्त एक्शन लेने की मांग की है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html