पचेड़ा राशन दुकान में 3.22 लाख का खाद्यान्न गायब, महिला समूह और विक्रेता पर एफआईआर...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायगढ़ जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पचेड़ा की शासकीय उचित मूल्य दुकान में बड़ा वित्तीय गोलमाल उजागर हुआ है। खाद्य विभाग की औचक जांच के दौरान गोदाम के वास्तविक स्टॉक और ई-पॉस मशीन के डिजिटल आंकड़ों में भारी अंतर मिला, जिसके बाद दुकान संचालन से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसा गया है।
जांच टीम ने जब दुकान का भौतिक सत्यापन किया, तो वहां 48 क्विंटल चावल, 1.50 क्विंटल शक्कर और 4.50 क्विंटल नमक ही मौजूद मिला। डिजिटल रिकॉर्ड के मुताबिक स्टॉक इससे कहीं अधिक यानी 120.03 क्विंटल चावल, 5.44 क्विंटल शक्कर और 5.99 क्विंटल नमक का होना अनिवार्य था। कुल मिलाकर 72.03 क्विंटल चावल, 3.94 क्विंटल शक्कर और 1.49 क्विंटल नमक कम पाया गया। विभाग ने इस पूरे गायब खाद्यान्न की बाजार कीमत 3 लाख 22 हजार 193 रुपए आंकी है।
इस गंभीर अनियमितता के सामने आने के बाद खाद्य निरीक्षक ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दुकान संचालित करने वाले जय मां दुर्गा महिला समूह से जुड़ी अध्यक्ष सेवतीन चौहान, सचिव जमुना सिदार और सदस्य जानकी पटेल, कमला सिदार, प्यारीमती सिदार, भानुमति सिदार, शगुन चौहान, सजन मांझी, पद्मेश्वरी मांझी व मंगरा के अलावा विक्रेता पदमन चौहान को आरोपी बनाया है। सभी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर पुलिस आगे की छानबीन कर रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments