google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आरंग में भारी बारिश से बिगड़े हालात: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, बांटी राहत सामग्री....

Sep 28
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर/आरंग लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण आरंग क्षेत्र के नदी किनारे वाले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब फौरन एक्शन मोड में आ गए। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत समोदा और समीपस्थ ग्राम पंचायत कागदेही के बाढ़ प्रभावित परिवारों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करवाया।

















नदी का जलस्तर बढ़ने के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सभी प्रभावित परिवारों को समोदा के महाविद्यालय भवन और सामुदायिक भवन में ठहराया है। राहत शिविरों में उनके रहने के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं का पूरा इंतजाम किया गया है। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने खुद मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया और विस्थापित हुए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्रभावित परिवारों को दैनिक उपयोग का जरूरी सामान, सूखा राशन, रोजमर्रा के कपड़े और गर्म कपड़े भी बांटे गए।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश -

आपदा की इस घड़ी में मंत्री ने स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि शिविरों में रह रहे लोगों को भोजन, शुद्ध पेयजल और अन्य आवश्यकताओं की कोई किल्लत नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने प्रभावित लोगों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय लोगों की जान बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संकट की इस स्थिति में कोई भी परिवार खुद को असहाय या अकेला न समझे। पूरा प्रशासनिक अमला उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए मुस्तैद है। हालात का लगातार आकलन किया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर आगे भी हर संभव सहायता पहुंचाई जाएगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html