google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जमकर बरस रहे बदरा इन जिलों के लिए अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह एक्टिव....

Jul 7, 2025
2 min read

ब्रैकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपर:-  छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो चुका है. राजधानी रायपुर समेत कई शहरों में सुबह से जोरदार बारिश हो रही है. प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश और बादल के गरजने-चमकने की संभावना है. वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. कई जिलों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. कुछ शहरों के निचले इलाकों में जलभराव देखने को मिल रहा है. 

पिछले 24 घंटों में सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा हुई. वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई. इस दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस AMS माना और जगदलपुर में जबकि सबसे कम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने अलगे तीन घंटों में कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना जताई है. इन एरिया में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली में मध्यम वर्षा की संभावना है. इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी है.

सिनेप्टिक सिस्टम

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर सूरतगढ़, सिरसा, दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, डाल्टनगंज, बांकुरा, दीघा और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है. ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उसके आसपास बन गया है. इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर अगले दो दिनों में पहुंचने की संभावना है. इसके अलावा एक द्रोणिका उत्तर पूर्व अरब सागर से गंगेटिक पश्चिम बंगाल में स्थित निम्न दाब के क्षेत्र तक, उत्तर गुजरात, मध्य मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़, दक्षिण झारखंड होते हुए 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है.

रायपुर में बारिश का अलर्ट

मानसून आने के बाद राजधानी रायपुर में रविवार को बारिश की पहली झड़ी लगी. दिनभर रुक-रुककर पानी गिरता रहा. सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक यानी 9 घंटे में 17 मिमी बारिश हुई. रायपुर शहर के लिए स्थानीय पूर्वानुमानः- 07 जुलाई को आकाश मेघमय रहने के साथ रुक-रुक कर वर्षा होने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 27°C और 24°C के आसपास रहने की संभावना है.




Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html