रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में तीन दिन तक झमाझम बारिश के आसार....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर सावन माह में मजबूत मौसम तंत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ फिर भीगने के लिए तैयार है,आगामी तीन दिनों तक मौसम बिगड़ा हुआ रहने वाला है | पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश हुई, उत्तरी इलाकों में सबसे ज्यादा पानी गिरा है, प्रदेश में मौसमी बारिश सामान्य से 7 प्रतिशत कम दर्ज की गई है | भौगोलिक संदर्भ 4 अगस्त से अगले चार दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना जताई है, कुछ स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना बनी रहेगी | वहीं प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं |राजधानी रायपुर के लिए मौसम विभाग ने स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है, इसके मुताबिक बुधवार को आकाश में बादल छाए रह सकते हैं, वहीं बादल गरजने-चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है | इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments