गहरे अवदाब से छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश, अगले दो दिन भी राहत नहीं..

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर :- छत्तीसगढ़ में गहरे अवदाब के असर से पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हुई |मंगलवार को चांपा में सबसे ज्यादा बादल बरसे तो राजधानी रायपुर में देर रात तक बारिश हुई |मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन तक अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है | वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है | प्रदेश में अब तक मौसमी वर्षा सामान्य से 18 प्रतिशत कम दर्ज की गई है |
मौसम विभाग ने बताया कि अभी एक गहरा अवदाब उत्तर तटीय उड़ीसा और उससे लगे गंगेटिक पश्चिम बंगाल से उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है | इसके अगले 24 घंटे में उत्तर उड़ीसा, दक्षिण झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना है | मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर अनूपगढ़, पिलानी, हमीरपुर, डाल्टनगंज, गहरा अवदाब का केंद्र और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है |
सबसे अधिक चांपा में 11 सेमी वर्षा दर्ज की गई | इसके अलावा जांजगीर और अकलतरा में 9-9 सेमी, नगरी, मैनपुर, गुरूर, राधम और पिथौरा में 8-8 सेमी बारिश हुई | रायपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान 5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया | शहर में 29 जुलाई को आसमान मेघमय रहने, गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है | अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments