अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में जमकर बरसे बादल....
- ANIS LALA DANI

- 11 hours ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ -
छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है। शनिवार को राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए बहुत भारी बारिश, तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी (अलर्ट) जारी की है।
देश के अन्य राज्यों का हाल -
गुजरात और महाराष्ट्र - भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। गुजरात के जूनागढ़ और महाराष्ट्र के वसई (नालासोपारा) में जलभराव की स्थिति है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।
उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश - यूपी और एमपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश से सड़कों पर पानी भर गया है। यूपी में धान की रोपाई के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो रही है।
राजस्थान - पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।




.jpg)







