google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर में स्वास्थ्य क्रांति: ओमेगा हैदराबाद और श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल्स के बीच बड़ी साझा पहल....

Oct 9
2 min read

Updated: Oct 9

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक बड़े एवं ऐतिहासिक अध्याय की शुरुआत हो गई है। हैदराबाद के प्रसिद्ध ओमेगा हॉस्पिटल्स और रायपुर के प्रतिष्ठित श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल्स ने एक साथ मिलकर 'ओमेगा मेडिशाइन हॉस्पिटल्स' के रूप में एक नए सुपर स्पेशियलिटी एवं अत्याधुनिक चिकित्सा केंद्र के निर्माण का ऐलान किया है।


11 अक्टूबर को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में इस नए संस्थान के औपचारिक शुभारंभ के साथ ही एक भव्य एवं संपूर्ण कैंसर देखभाल केंद्र (Comprehensive Cancer Care Centre) की आधारशिला रखी गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के मरीजों को जटिल बीमारियों के इलाज के लिए बार-बार दिल्ली, मुंबई या हैदराबाद जैसे महानगरों के चक्कर काटने से राहत दिलाना है।

मल्टीस्पेशियलिटी से रोबोटिक सर्जरी तक: अब एक ही छत के नीचे सब कुछ -

इस साझा पहल के तहत, ओमेगा हॉस्पिटल्स की वर्षों की राष्ट्रीय विशेषज्ञता और आधुनिक चिकित्सा तकनीक को मेडिशाइन हॉस्पिटल्स की स्थानीय पहुंच और अनुभवों के साथ जोड़ा गया है, जिससे मरीजों को उच्च स्तर की चिकित्सीय सुविधाएं मिल सकेंगी।


छत्तीसगढ़ में कैंसर के बढ़ते मामलों पर बड़ा प्रहार -

राज्य में कैंसर के आंकड़े तेजी से बढ़े हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2024 में 30,763 और वर्ष 2025 में 31,553 कैंसर मरीज दर्ज किए गए थे। वहीं, अप्रैल 2024 से जून 2026 के बीच ही 17,611 नए मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें मुख्य रूप से मुख, फेफड़े, स्तन, सर्वाइकल, पेट और गले का कैंसर शामिल है।


इस चुनौती से निपटने के लिए ओमेगा मेडिशाइन द्वारा एक एकीकृत कैंसर केयर मॉडल तैयार किया जा रहा है, जिसके प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं:


  • शीघ्र पहचान: स्क्रीनिंग, जागरूकता और मॉलेक्यूलर डायग्नोस्टिक्स।

  • संपूर्ण ऑन्कोलॉजी: मेडिकल, सर्जिकल, रेडिएशन एवं हेमाटो-ऑन्कोलॉजी।

  • सहायक देखभाल: पोषण सलाह, दर्द प्रबंधन (Pain Management), पैलिएटिव केयर और मनोसामाजिक सहयोग।


विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का नया केंद्र बनेगा छत्तीसगढ़ -

ओमेगा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के प्रबंध निदेशक डॉ. मोहन वामसी ने कहा कि ओमेगा हॉस्पिटल्स की उत्कृष्टता, उन्नत चिकित्सा तकनीक एवं विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देश के प्रत्येक राज्य तक पहुँचे। इसी दूरदर्शी सोच को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ एक महत्वपूर्ण और गौरवशाली कड़ी बनने जा रहा है। इस साझा प्रयास से छत्तीसगढ़ सहित पूरे मध्य भारत में विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं नई ऊँचाइयों को छूएंगी।

अब मरीजों को नहीं भटकना पड़ेगा बाहर -

ओमेगा मेडिशाइन हॉस्पिटल्स के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुशील शर्मा एवं प्रबंध निदेशक कात्यायनी शर्मा के मार्गदर्शन में इस परियोजना की शुरुआत की गई है। डॉ. शर्मा ने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य एक ऐसी समन्वित व्यवस्था बनाना है जहाँ मरीज को इलाज के लिए अलग-अलग विभागों या दूसरे राज्यों में न भटकना पड़े। आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनशीलता जोड़कर मरीज और उनके परिजनों को पूरे इलाज के दौरान संबल और भरोसा दिया जाएगा।


13 राज्यों का राष्ट्रीय अनुभव अब रायपुर में -

उल्लेखनीय है कि ओमेगा हॉस्पिटल्स वर्ष 2010 से कैंसर व जटिल रोगों के इलाज में अग्रणी रहा है और देश के 13 राज्यों में इसके 33 से अधिक केंद्र संचालित हैं। इस सहयोग से ओमेगा मेडिशाइन अस्पताल में कैंसर की जांच और उपचार के लिए विश्वस्तरीय मशीनें और सुविधाएं छत्तीसगढ़ के मरीजों को मिल सकेंगी, जिससे उन्हें इलाज के लिए अन्य राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html