google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

स्वास्थ्य विभाग की पहल—सरायपाली में 14 वर्ष की बालिकाओं का HPV टीकाकरण अभियान सफल....

Jul 15
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

सरायपाली : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आई नागेश्वर राव, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कुणाल नायक व खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी.आर. धृतलहरे के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर तोरेसिंहा में 14 वर्ष की सभी पात्र बालिकाओं का HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण सफलतापूर्वक किया गया।


अभियान के दौरान 25 पात्र बालिकाओं को HPV वैक्सीन लगाई गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र की सभी 14 वर्षीय पात्र बालिकाओं का शत प्रतिशत टीकाकृत कर लक्ष्य पूर्ण किया । इस अभियान से भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल कैंसर) से बचाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।


इस टीकाकरण अभियान में सरपंच सुनीता कुम्हार, स्वास्थ्य विभाग से RMA डी.बी. कुर्रे, सुपरवाइजर सुरेश पटेल, RHO किरण सिंह, CHO जानकी यादव, मितानिन पुष्पा, ऑपरेटर राधाकांत भोई तथा शिक्षा विभाग के सभी विद्यालयों के आयुष्मान एंबेसडर शिक्षकगण की सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग सराहनीय रहा।

स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि सभी पात्र बालिकाओं का समय पर HPV टीकाकरण लगवाकर उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html