google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

जगदलपुर में स्वास्थ्य संकट: बीमारियों के बीच कांग्रेस का जोरदार विरोध....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

जगदलपुर: बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया, पीलिया समेत जलजनित बीमारियों के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने नगर निगम प्रशासन पर जनस्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब शहर में बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है, ऐसे समय में जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने महापौर समेत सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए। वहीं नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि नगर निगम को तत्काल संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर फॉगिंग और दवाइयों का छिड़काव कराना चाहिए। साथ ही दूषित पानी की समस्या का निराकरण कर लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन की कथित लापरवाही के चलते कई क्षेत्रों में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्था को युद्धस्तर पर मजबूत करने की मांग की। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि स्वास्थ्य संकट को लेकर प्रशासन की उदासीनता को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html