खेत के घाव के कारण पैर पट्टी नहीं पहनी तो पत्नी को बेरहमी से पीटा....
- ANIS LALA DANI

- 2 days ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम अछोला में पैर पट्टी नहीं पहनी हूँ कहने पर पति ने अपनी पत्नी से गाली गलौच कर मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है | वार्ड नं0 02 ग्राम अछोला थाना तुमगांव निवासी तारणी ने बताया कि 02 सितम्बर 2026 को वह घर पर थी और खाना बना रही थी, तभी करीबन रात्रि 07:30 बजे उसका पति दामोदर चतुर्वेदी शराब के नशे में घर आया और बोला तुम्हारा पैर पट्टी क्यों नहीं पहने हो | तब तारणी बोली कि खेत में काम करने से मेरे पैर में केंदुआ(घाव) हो गया है जिस कारण अपना पैर पट्टी नहीं पहनी हूँ, लेकिन ऐसा कहने पर तारणी का पति दामोदर चतुर्वेदी ने मां बहन की गाली गलौच कर हाथ मुक्कां से मारपीट करने लगा और घर में रखे लोहे के राड से तरणी के जांघ में मारा | मारपीट से तारणी के जांघ, सिर, सीना, दोनो हाथ, बांए पैर में चोंट आकर दर्द हो रहा है, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति दामोदर चतुर्वेदी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है |




.jpg)










Comments