घायल छात्राओं को भी लेकर आए, राहुल गांधी ने मोदी सरकार के सामने रखी तीन मांगें...
- ANIS LALA DANI

- 13 hours ago
- 2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नई दिल्ली :- दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है | शनिवार दोपहर 3:30 बजे कॉकरोच और सरकार के प्रतिनिधिमंडल मुलाक़ात करने वाले हैं | इस बीच 10 जनपथ से कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने छात्रों के आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है | उन्होंने कहा कि छात्रों की तीन मांगें हैं और ये मांगें किसी भी सूरत में नहीं टाली जा सकतीं |पहली मांग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की है | दूसरी मांग है कि छात्रों पर लाठीचार्ज करने वालों को सजा मिले | तीसरी मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों से माफी मांगें | राहुल गांधी ने कहा कि यह मांगें उन्होंने खुद नहीं बनाई हैं, बल्कि देश भर के छात्र यह मांग कर रहे हैं | उन्होंने बताया कि खबर मिल रही है कि सरकार धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय से हटाकर किसी दूसरे मंत्रालय में भेजने पर विचार कर रही है |
राहुल गांधी ने इसे पूरी तरह गलत बताया और कहा कि यह किसी को भी मंजूर नहीं होगा | उनके मुताबिक धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्टाचार और नाकामी का चेहरा बन चुके हैं, जिसने छात्रों के भविष्य को नुकसान पहुंचाया है | इसलिए उन्हें मंत्रालय बदलने की बजाय पूरी तरह पद से हटाया जाना चाहिए | राहुल गांधी ने एक घायल छात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि उसे गंभीर चोट लगी है | उन्होंने यह भी बताया कि एक दिन पहले वह एक ऐसे छात्र से मिले थे, जिसकी आंख में छर्रा लगा है और हो सकता है कि वह आगे कभी देख न पाए |
उन्होंने कहा कि हजारों छात्रों को लाठियों से पीटा गया, कई के सिर फूटे और शरीर में छर्रे लगे | उनका कहना है कि जिन लोगों ने यह कार्रवाई की और जिन्होंने इसे आयोजित किया, उन सभी को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और सजा दी जानी चाहिए | राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधा |
उन्होंने कहा कि मोदी वीडियो बनाकर सुझावों की बात कर रहे हैं, जबकि छात्रों की मांग सुझावों की नहीं बल्कि सीधे कार्रवाई की है | उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को यह मानना चाहिए कि छात्रों को पीटा गया, मारा गया और उनका अपमान किया गया, और इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए |




.jpg)







