google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

22 बदमाशों की खुली गुंडा फाइल, पुलिस ने सभी को धर दबोचा...

Oct 13, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बालोद। पुलिस अधीक्षक डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन और सभी राजपत्रित अधिकारी बालोद के पर्यवेक्षण में सभी थाना/चौकी क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के अक्षरशः पालन हेतु समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने हेतु जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा संवेदनशील इलाकों में कांबिंग गस्त किया गया।


गश्त के दौरान क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले तत्वों की धर पकड़ की गई तथा उनके विरुद्ध सीआरपीसी की धारा 151 के तहत कार्यवाही की गई। जिले में कुल 28 प्रकरणों में 34 लोगों को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया जहां गिरफ्तारशुदा के आचरण एवं पूर्व के आपराधिक रिकार्ड के आधार पर लोक प्रशांति भंग करने के अंदेशा पर बदमाशों को जेल भेजा गया तथा इन सभी व्यक्तियों के विरुद्ध अधिक मूल्य की प्रतिभूति भरवा कर 107,116(3)सीआरपीसी की धारा के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई।


गस्त के दौरान के पकड़े जाने वालों में से दो लोग क्षेत्र के गुंडा बदमाश तथा एक निगरानी बदमाश थे। गस्त दौरान अवैध शराब बिक्री के आसूचना पर रेड कार्यवाही भी की गयी जिसमे थाना बलोद से 34(2) एवं 34(1) आबकारी एक्ट के अंतर्गत एक-एक कार्यवाही और चौकी पिनकापार से 34(1) आबकारी एक्ट के अंतर्गत एक कार्यवाही की गयी जिसमे कुल 12.24 लीटर अवैध शराब एवं 1100 रुपए बिक्री रकम जप्त किया गया।


इसके अलावा गस्त के दौरान 01 स्थाई वारंट एवं 01 गिरफ्तारी वारंट को तामिल किया गया तथा दोनों ही अपराधियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। ज्ञात हो की बालोद पुलिस द्वारा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए पिछले दो महीनों में चलाए गए अभियान मे NDPS एक्ट के तहत 5,48,400₹ के 65.73 Kg गांजा जप्ती, आबकारी एक्ट के तहत 5,27,195₹ के 1074.057लीटर शराब जप्ती, 03 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही एवं 34 स्थाई वारंट एवं 475 गिरफ्तारी वारंट की तामिली की गयी है। अशांति फैलाने वाले 75 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है तथा 282 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। 28 आदतन अपराधियों के विरुद्ध धारा 110 सीआरपीसी के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है तथा वर्ष में कुल 22 गुंडा बदमाशों की फाइल खोली गई है जिनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html