गुजरात: ‘टाइम बम’ योजना का खुलासा-ATS ने जेएम के पांच संदिग्धों को भेजा कस्टडी में; 24 जुलाई तक रिमांड....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) लगातार आतंकवाद पर कार्रवाई कर रहा है, अधिकारियों ने बताया कि ATS ने गुरुवार को पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद (JeM) संगठन के एक टेरर मॉड्यूल की जांच के सिलसिले में पांच संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की पहचान बिलाल आबिदभाई शेरा, मोहम्मद अयूब कड़ीवाला, मोहम्मद पालनपुरी उर्फ खली अयूब सुनसारा, शफिया रईस मुखती और मोहम्मद हसन करदिया के तौर पर हुई है, सभी को पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खडियाल गांव से पकड़ा गया |
24 जुलाई तक ATS को मिली कस्टडी
अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में पकड़े गए आठ कथित JeM ऑपरेटिव्स की जांच के दौरान इन पांचों आरोपियों के नाम सामने आए, जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया, पांचों को मेहसाणा जिले के कडी शहर में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट आर एम भाटिया के सामने पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें 24 जुलाई तक ATS कस्टडी में भेज दिया, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर पीआर दंतानी ने कहा कि ATS ने कोर्ट को यह बताने के बाद कस्टडी में पूछताछ की मांग की कि आरोपियों में से एक ने टाइम बम बनाने की कोशिश की थी |
बम बनाने की थी प्लानिंग
दंतानी ने रिपोर्टर्स को बताया “इन्वेस्टिगेशन के दौरान उनके नाम सामने आए. यह पता चला कि आरोपियों में से एक ने टाइम बम बनाने की कोशिश की थी, उसके पास वह लिटरेचर भी था, उर्दू में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा लिटरेचर और सामान अभी तक बरामद नहीं हुआ है |इसलिए, पुलिस ने आगे की इन्वेस्टिगेशन के लिए रिमांड मांगा,” उन्होंने कहा कि ATS यह भी पता लगा रही है कि बम बनाने का सामान कहां से खरीदा गया था, उसे कहां छिपाया गया था और आरोपियों ने JeM से जुड़ी जिहादी किताबें कैसे हासिल कीं और वे किताबें कहां छिपाई गईं |
आठ सदस्यों को पहले गिरफ्तार किया गया
दंतानी के मुताबिक, आरोपियों ने एक क्रूड टाइम बम का टेस्ट करने की कोशिश की थी, लेकिन एक्सपेरिमेंट कामयाब नहीं हुआ. उन्होंने आगे कहा कि पहले गिरफ्तार किए गए आठ लोगों में से एक, जिसकी पहचान अमीन के तौर पर हुई है, ने कथित तौर पर नए गिरफ्तार आरोपियों को JeM का सामान सप्लाई किया था, जबकि दूसरे आरोपी को बम बनाने का तरीका पता था. 3 जुलाई को, गुजरात ATS ने गुजरात और उससे सटे मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से बैन पाकिस्तान बेस्ड आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आठ कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया था, पुलिस ने कहा था कि आरोपी गुजरात में एक एक्टिव आतंकी नेटवर्क बनाने की कोशिश कर रहे थे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments