जंक्शन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी और आरपीएफ की टीम को मिली बड़ी रकम....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
उत्तर प्रदेश के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया | उसके बैग से 15 लाख रुपये बरामद किए गए | पुलिस का कहना है कि युवक के पास इतनी बड़ी रकम के साक्ष्य के कोई कागजात नहीं थे | इन रुपयों को नई दिल्ली ले जाया जा रहा था | फिलहाल, GRP और RPF की टीम ने मामले की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को दे दी है |
दरअसल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी. टीम ने जब युवक के बैग की तलाशी ली तो हैरान रह गए. साधारण से दिखने वाले युवक का बैग पांच-पांच सौ की नोटों की गाड्डियों से भरा था |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments