जगन्नाथ मंदिर परिसर में 10 सीटर सार्वजनिक शौचालय निर्माण का भूमिपूजन संपन्न....

विधायक पुरंदर मिश्रा एवं महापौर मिनल चौबे ने दी स्वच्छता को नई गति
पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
रायपुर :- उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरंदर मिश्रा एवं रायपुर नगर निगम महापौर मिनल चौबे के करकमलों द्वारा आज पावन जगन्नाथ मंदिर परिसर में 10 सीटर सार्वजनिक शौचालय निर्माण हेतु विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ।
यह महत्वपूर्ण पहल नगर निगम की स्वच्छता, सुविधा एवं जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से दर्शाती है। इस निर्माण से मंदिर में दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुलभ शौचालय सुविधा उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि “स्वच्छता केवल सुविधा नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज की आधारशिला है। धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण हमारी प्राथमिकता है।”
महापौर मिनल चौबे ने कहा कि “स्वच्छ रायपुर–सुंदर रायपुर की संकल्पना को साकार करने हेतु नगर निगम निरंतर जनहितकारी कार्य कर रहा है।”
इस गरिमामयी अवसर पर पार्षद पुष्पा रोहित साहू, गायत्री, इंजीनियर, सब-इंजीनियर, ठेकेदार, मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी आलोक सिंह, रघुमणि प्रधान सहित नगर निगम के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह पहल स्वच्छ रायपुर–सुंदर रायपुर के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करते हुए नगर के सर्वांगीण विकास में एक मील का पत्थर सिद्ध होगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments