google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हरित छत्तीसगढ़: डूमर तालाब स्कूल में ग्रीन आर्मी का विशेष पौधरोपण अभियान, बच्चों ने सुनाई पर्यावरण कविताएं...

47 minutes ago
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर के डूमर तालाब स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में प्रकृति को संवारने की अनूठी पहल देखने को मिली। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय सामाजिक संस्था ग्रीन आर्मी के बैनर तले विद्यालय परिसर में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया। इस दौरान बच्चों, शिक्षकों और संस्था के कार्यकर्ताओं ने मिलकर पौधे रोपे और उनकी रक्षा करने का प्रण लिया।

समारोह में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की अधिकारी नीतू गणवीर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की कमान रवि थॉमस के हाथों में रही, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर आशीष शर्मा और गुरदीप सिंह टुटेजा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विद्यालय की प्रधान पाठिका राधा अवधिया और प्रबंधन समिति के सहयोग से पूरा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से पर्यावरण बचाने का अनूठा संदेश दिया, जिसे सभी ने सराहा। डीडीयू नगर, रायपुरा, ब्राह्मण पारा, पुरानी बस्ती और टाटीबंध समेत कई जोन के सदस्य इस मुहिम का हिस्सा बने। ग्रीन आर्मी के प्रदेश मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु ने जानकारी दी कि संस्था लगातार स्वच्छता और पौधारोपण को लेकर जन-जागरूकता अभियान चला रही है, ताकि आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण मिल सके।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html