शंकर नगर वार्ड के भाजपा प्रत्याशी राजेश गुप्ता के चुनाव कार्यालय का भव्य उदघाटन...
पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर | शंकर नगर वार्ड के भाजपा प्रत्याशी राजेश गुप्ता के चुनाव कार्यालय का भव्य उदघाटन उत्तर विधान सभा के विधायक पुरन्दर मिश्रा, भाजपा प्रदेश महामन्त्री संजय श्रीवास्तव जी के कर कमलो से सम्पन्न हुआ ।

आज शंकर नगर वार्ड के अंतर्गत भाजपा प्रत्याशी राजेश गुप्ता का चुनाव कार्यालय खोला गया जिसमे नगर के गण मान्य नागरिक और नगर वासी सम्मिलित हुए। उदघाटन भाषण को संबोधित करते भाजपा महामन्त्री संजय श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओ को संगठन के कार्य प्रणाली से अवगत कराया साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओ में जोश का संचार किया, उत्तर विधान सभा के विधायक पुरंदर मिश्रा ने कार्य कर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा जब निचले इकाई मे भारतीय जनता पार्टी सरकार रहेगी तो विकास सरलता से हो पाएगा इस कार्यक्रम मे विशेष रूप से शंकर नगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष आनंद गयधने ,शंकर नगर मंडल अध्यक्ष अनूप खेलकर चुनाव संचालक टिकेंद् वर्मा, सुधीर चौबे, प्रीतम महानंद, रामदास मणिकपुरी, सम्मिलित थे।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments