google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

हरेली पर्व पर राजनांदगांव में भव्य आयोजन: निकली शोभायात्रा.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

राजनांदगांव: सदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन के तत्वावधान में राजनांदगांव के स्टेट स्कूल मैदान में प्रदेश स्तरीय हरेली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। छत्तीसगढ़ महतारी के पूजन के साथ शुरू हुए इस आयोजन में प्रदेशभर से कबीर अनुयायी, लोक कलाकार और पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए।

महोत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। पारंपरिक व्यंजन, लोक कला, स्थानीय खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। सुप्रसिद्ध लोक गायिका कविता वासनिक सहित अन्य कलाकारों ने पंडवानी, भरथरी, बांसगीत और सुवा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वहीं बस्तर के कलाकारों ने पारंपरिक लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। आयोजन के तहत टेड़ेसरा स्थित आश्रम में वृक्षारोपण किया गया, जबकि शहर में हरेली शोभायात्रा और बाइक रैली भी निकाली गई।

सदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन के केंद्रीय महासचिव एमन दास और सामाजिक कार्यकर्ता बिसेसर साहू ने बताया कि हरेली महोत्सव का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हरेली पर्व से ही छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहारों की शुरुआत होती है, इसलिए इस पर्व को उत्साहपूर्वक मनाकर सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html