राज्यपाल रमेन डेका ने बाल कल्याण परिषद को प्रदान किया ई-रिक्शा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर :- राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित मानसिक दिव्यांग बाल गृह एवं विशेष विद्यालय ‘शिक्षा का मंदिर’ में अध्ययनरत बच्चों की सुविधा के लिए ई-रिक्शा प्रदान किया। ई-रिक्शा मिलने से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के आवागमन में सहूलियत होगी। राज्यपाल ने लोकभवन परिसर में ई-रिक्शा की चाबी परिषद के पदाधिकारियों को सौंपी। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर ई-रिक्शा को लोकभवन से रवाना किया।
इस अवसर पर परिषद से जुड़े पदाधिकारी और अन्य सदस्य उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद मानसिक दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, देखभाल और उनके विकास से जुड़ी गतिविधियों का संचालन करती है। परिषद द्वारा संचालित विशेष विद्यालय ‘शिक्षा का मंदिर’ में बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार शिक्षा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। ई-रिक्शा उपलब्ध होने से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए सुरक्षित और सुगम परिवहन व्यवस्था महत्वपूर्ण होती है।
ऐसे में यह वाहन बच्चों को विद्यालय तक लाने और वापस पहुंचाने में उपयोगी साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के महासचिव चंद्रेश शाह, उपाध्यक्ष डॉ. कमल वर्मा, कोषाध्यक्ष इंदिरा जैन, संयुक्त सचिव प्रकाश अग्रवाल, राजेंद्र कुमार निगम एवं इन्द्रसेन वर्मा उपस्थित रहे। परिषद के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ई-रिक्शा को औपचारिक रूप से रवाना किया गया। इसके माध्यम से विशेष विद्यालय से जुड़े बच्चों की परिवहन संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments