ओडिशा के 35 बंधक श्रमिकों को छुड़ाने सरकार कर रही पहल....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
लाओस की एक कंपनी पर ओडिशा के 35 श्रमिकों को बंधक बनाने का आरोप लगाया जा रहा है। इस संबंध में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने संज्ञान लिया है। उन्होंने शनिवार को अधिकारियों से लाओस की एक कंपनी द्वारा कथित तौर पर बंधक बनाए गए 35 मजदूरों को वापस लाने के लिए कहा, जहां वे काम कर रहे थे।
एक वीडियो क्लिप में मजदूरों ने सरकार से उन्हें वापस लाने का आग्रह करते हुए कहा कि प्लाईवुड कंपनी ने लगभग डेढ़ महीने पहले अपना परिचालन बंद कर दिया था, लेकिन उन्हें न तो वापस लौटने की अनुमति दी गई और न ही मजदूरी का भुगतान किया गया। राज्य सरकार के संज्ञान में लाए जाने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने संबंधित अधिकारियों को उन्हें घर वापस लाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
सीएमओ के एक अधिकारी ने कहा कि इसके बाद राज्य श्रम आयुक्त ने लाओस में भारतीय दूतावास के साथ इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि दूतावास ने ओडिशा सरकार को सूचित किया कि श्रमिकों की भारत में सुरक्षित वापसी के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे। मजदूरों ने वीडियो क्लिप अपने गांव के लोगों को भेजी थी, जिन्होंने स्थानीय विधायक से संपर्क किया। विधायक ने इसे राज्य सरकार के संज्ञान में लाकर इस पर उचित कार्रवाई करने की जरुरत बताई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments