google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भगवान, बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के समर्पण से जनता की सेवा का अवसर मिला: बृजमोहन अग्रवाल

May 8, 2024
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • मोदी की गारंटी और साय के सुशासन का नतीजा है कि जनता भाजपा के साथ है: बृजमोहन अग्रवाल

  • मोदी का आभार उन्होंने दिल्ली में रायपुर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर

भगवान और माता-पिता के आशीर्वाद तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बदौलत ही पिछले लगभग 35 साल से ज्यादा समय से जनता की सेवा कर रहा हूं। आगे भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरूं यही कोशिश रहेगी। यह कहना है

रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का, जिन्होंने ने मंगलवार को बूढ़ा तालाब स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय मौदहापारा में सपरिवार वोट डाला।

वोट डालने के पश्चात बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, मैने अपना वोट प्रभु श्री राम के चरणों में समर्पित किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें लोकसभा का टिकट देकर इस बार दिल्ली में रायपुर का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया।

बृजमोहन अग्रवाल अपनी जीत के लिए पूरी तरीके से आशावान दिखाई दिए।

उन्होंने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही नतीजा है कि वह आठ बार से लगातार विधायक चुने गए हैं। इस बार भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी लगन और मेहनत के साथ कार्य किया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन का नतीजा है की जनता भाजपा के साथ है। ऐसे में उनकी जीत पर किसी भी प्रकार का संशय नहीं रह जाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह लोकसभा चुनाव एक नए भारत के निर्माण का चुनाव है। रायपुर और छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश भर में 4 जून को कमल का फूल खिलने जा रहा है और मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html