ई-स्कूटर में आग लगने से बच्ची की मौत.....
- ANIS LALA DANI

- 2 days ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में बड़ा हादसा हुआ. दरअसल, एक परिवार ई स्टूकर को चार्जिंग पर लगाकर सोने चला गया, अचानक गाड़ी में आग लग गई. हादसे में 11 साल की बच्ची की जान चली गई |
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ. ई- बाइक में हुए ब्लास्ट से एक 11 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई जबकि 2 लोग बुरी तरह झुलस गए. पीएनटी कॉलोनी लक्ष्मणपुरा क्षेत्र की ये पूरी घटना है. यहां एक परिवार घर के कमरे में ही इलेक्ट्रिक बाइक को चार्ज पर लगाकर सो गया. देर रात करीब 2:30 बजे बाइक में इतना जबरदस्त विस्फोट हुआ कि पूरे घर में आग लग गई. विस्फोट की आवाज सुनकर आस-पास के लोग परिवार को बचाने पहुंचे |
बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया, लेकिन घर में सो रही 11 साल की बच्ची अंतरा चौधरी की दम घुटने से जान चली गई. जबकि घर के दोनों घायल सदस्यों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि बालिका के शव को पीएम के लिए रतलाम के मेडिकल अस्पताल भिजवाया है |
मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची अपने नाना के घर आई थी, रविवार सुबह ही उसे अपने घर बड़ौदा रवाना होना था, लेकिन बीती रात ही मौत ने उसे अपने आगोश में ले लिया | घटना की सूचना पर औद्योगिक थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और ई बाइक को जांच के लिए भेजा दिया, अब फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से औद्योगिक थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है |




.jpg)







