'शिक्षा की ट्रेन' नवाचार के प्रणेता गिरीश कुमार शर्मा होंगे सम्मानित....
- ANIS LALA DANI

- 1 hour ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
गरियाबंद: जिले के सहायक शिक्षक गिरीश कुमार शर्मा का चयन राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान-2026 के लिए किया गया है। शिक्षक दिवस के अवसर पर लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने उनके चयन की घोषणा की। गिरीश कुमार शर्मा विद्यार्थियों के लिए शिक्षा को रोचक और आकर्षक बनाने के लिए किए गए अभिनव प्रयोगों के लिए पहचाने जाते हैं। उनका प्रमुख नवाचार ‘शिक्षा की ट्रेन’ रहा है। इसके तहत विद्यालय परिसर को ट्रेन का स्वरूप देकर दीवारों, कक्षों और अन्य स्थानों को शैक्षणिक सामग्री से सजाया गया, ताकि बच्चे खेल-खेल में सीख सकें।
कोविड काल में भी जारी रखी शिक्षा:
कोरोना संक्रमण के दौरान जब स्कूलों में नियमित कक्षाएं प्रभावित हुईं, तब गिरीश कुमार शर्मा ने ऑनलाइन कक्षाओं के साथ मोहल्ला क्लास और ‘पढ़ई तुंहर दुआर’ अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों तक शिक्षा पहुंचाने का प्रयास किया। शिक्षा के क्षेत्र में उनके लगातार उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए वर्ष 2019 से उन्हें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान-2026 के लिए उनके चयन की खबर से गरियाबंद जिले के शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े लोगों ने उनके चयन पर बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताया है।



.jpg)












Comments