घिवरा की बेटी श्रुति साहू को मिलेगा राज्य स्तरीय श्रेष्ठ NSS स्वयंसेवक पुरस्कार, अंचल में हर्ष का माहौल...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बिर्रा/घिवरा: जैजैपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम घिवरा की होनहार बेटी कु. श्रुति साहू ने राज्य स्तर पर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बिलासपुर साइंस कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की सक्रिय स्वयंसेविका श्रुति को 'राज्य स्तरीय श्रेष्ठ स्वयंसेवक पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से पूरे गांव, परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
श्रुति साहू, माता अन्नपूर्णा साहू और पिता रामकृष्ण साहू की सुपुत्री तथा पूर्व सरपंच संतराम साहू की पोती हैं। पढ़ाई में शुरू से ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली श्रुति ने कक्षा पहली से 12वीं तक हमेशा प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एनएसएस (NSS) के माध्यम से समाजसेवा, जन-जागरूकता, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन के क्षेत्र में उनके निरंतर समर्पण ने यह साबित किया है कि जब युवा शक्ति को सही दिशा मिलती है, तो वह समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मिसाल बनती है।
इस गौरवशाली क्षण पर गांववासियों का कहना है कि जिस बेटी ने गांव की गलियों में पल-बढ़कर अपनी प्रतिभा और सेवाभाव से राज्य स्तर पर पहचान बनाई है, उस पर पूरी घिवरा की धरती को गर्व है।
इस उपलब्धि पर मीडिया प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने बधाई देते हुए कहा, "जब सेवा जीवन का संकल्प बन जाए, तो सफलता स्वयं सम्मान बनकर सामने आती है।" इसके साथ ही सरपंच विनय कश्यप, चित्रभानु पांडेय, सुरेश कुमार, दुर्गा प्रसाद डडसेना, राघवेंद्र पांडेय, जीवनलाल साहू, संजू साहू, हेमंत जायसवाल, कमल खूंटे, भूपेंद्र कश्यप, कृष्णा कश्यप, रमेश कुमार और राजू सहित समस्त ग्रामवासियों व शुभचिंतकों ने श्रुति को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
राकेश कुमार साहू, संवाददाता (शालिनी न्यूज़ एजेंसी), जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments