google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, टूल्लू पंप चोरी के आरोपी न्यायिक रिमांड पर...

Aug 10
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायगढ़ :- टूल्लू पंप चोरी के मामले में घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया टूल्लू पंप भी बरामद कर लिया गया है। टूल्लू पंप चोरी के संबंध में प्रार्थी महेन्द्र प्रधान, पिता मंगलू प्रधान, उम्र 39 वर्ष, निवासी कटंगडीह ने 9 अगस्त 2026 को थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि 8 अगस्त की शाम करीब 7 बजे से 9 अगस्त की सुबह 6 बजे के बीच उसके घर के कुएं से एक नग टूल्लू पंप, जिसकी कीमत करीब 4,000 रुपये है, अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 252/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।


थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने विवेचना के दौरान क्षेत्र के सक्रिय मुखबिरों को आरोपी की पतासाजी के लिए लगाया। इसी दौरान मुखबिर से ग्राम कटंगडीह निवासी श्याम सुंदर राठिया के संबंध में चोरी में संलिप्त होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम कटंगडीह की बस्ती गली में घेराबंदी कर आरोपी श्याम सुंदर राठिया, पिता परमेश्वर राठिया, उम्र 34 वर्ष, निवासी कटंगडीह, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ को पकड़ा। पूछताछ करने पर आरोपी ने घटना के दिन टूल्लू पंप चोरी करना स्वीकार किया।


उसकी निशानदेही पर उसके घर के पीछे स्थित बाड़ी से चोरी किया गया एक नग टूल्लू पंप, जिसकी कीमत करीब 4,000 रुपये है, बरामद कर जब्त किया गया। मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी को 9 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना घरघोड़ा के सहायक उप निरीक्षक डेविड टोप्पो, आरक्षक यशवंत यादव एवं रामकृष्ण रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html