google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिर्रा में दबोचा गया गांजा तस्कर, एक किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त...

Oct 21
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने उत्तम ढाबा के पास दबिश देकर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ है।


गुप्त सूचना मिलने पर बिर्रा थाने की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से इलाके की घेराबंदी की थी। मुखबिर ने बताया था कि एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब एक युवक को रोककर उसके पास रखे सफेद-लाल झोले की तलाशी ली, तो उसमें सेलोटेप से लिपटा हुआ गांजा निकला। तौल कराने पर यह प्रतिबंधित सामग्री कुल 1 किलो 240 ग्राम पाई गई, जिसकी बाजार में कीमत करीब 50 हजार रुपए आंकी गई है।


पकड़े गए आरोपी की पहचान शुभम केंवट (उम्र 20 वर्ष), निवासी डोमाडीह (थाना हसौद, जिला सक्ती) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। कागजी कार्रवाई पूरी करने के उपरांत उसे अदालत में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। स्थानीय थाना अधिकारियों का कहना है कि नशे के अवैध धंधे में संलिप्त अन्य लोगों का पता लगाने और उनके नेटवर्क को खंगालने के लिए आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html