google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (2).jpeg

3 लाख का गांजा जब्त, पुलिस की घेराबंदी में फंसे 2 तस्कर...

37 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ :-  दुर्ग जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत थाना मोहन नगर पुलिस ने सर्किट हाउस के पीछे गांजा बिक्री की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6.194 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को थाना मोहन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सर्किट हाउस के पीछे दो व्यक्ति गांजा लेकर ग्राहक तलाश रहे हैं।

















सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना मोहन नगर की विशेष टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों की पहचान जी. बापजी (35 वर्ष), निवासी कैंप-01 सुंदर नगर, थाना छावनी, जिला दुर्ग और इम्तियाज उर्फ राजू (37 वर्ष), निवासी कैंप-01 सुंदर नगर, थाना छावनी, जिला दुर्ग के रूप में की। पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे में रखे सफेद रंग के बोरे से मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जांच में गांजे का कुल वजन 6.194 किलोग्राम पाया गया।


पुलिस ने बरामद गांजे को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 649/2026 दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सर्किट हाउस के पीछे सुनसान स्थान पर गांजा लेकर खड़े थे और उसे बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे थे।


पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लेकर आए थे और इस अवैध कारोबार में इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।


दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन या सेवन से जुड़ी कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की गोपनीयता का ध्यान रखा जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए सूचना तंत्र को मजबूत किया जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html