google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर में पकड़ाया 10 लाख का गांजा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार...

Aug 15
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना टिकरापारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 20.94 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक अपचारी बालक को पकड़ा है। जब्त गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम रोबिनसन गुड़िया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में की गई।


पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को थाना टिकरापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स के पीछे भाठागांव बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मरई के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर तत्काल मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके पास से 20.94 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही गांजा जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया।


रायपुर पुलिस ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना और समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करना है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत डायल-112 या नजदीकी थाना में सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इस पूरी कार्रवाई में थाना टिकरापारा पुलिस टीम की तत्परता और सूझबूझ महत्वपूर्ण रही।


जब्त सामग्री -

अवैध गांजा – 20.94 किलोग्राम

अनुमानित कीमत – 10 लाख रुपये |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html