पिथौरा में जुआ फड़ का भंडाफोड़: सूचना पर पुलिस का छापा....
- ANIS LALA DANI

- 2 days ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
पिथौरा। थाना पिथौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर NH-53 रोड स्थित शशिकांत प्रधान के दुकान/ठेले में चल रहे कथित जुआ फड़ पर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मौके पर चार जुआरियों को 52 पत्ती ताश से रुपए-पैसे का हार-जीत का दांव लगाकर ‘काट पत्ती’ नामक जुआ खेलते पकड़ा गया, जबकि एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर मौके से फरार हो गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से नगदी, दो मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और दो पुराने मोबाइल सहित कुल 1,43,980 रुपए की संपत्ति तथा 52 पत्ती ताश जब्त किया।
सूचना के बाद पुलिस टीम शासकीय वाहन क्रमांक CG 03 1085 से रवाना हुई। टीम में प्र.आर. 109, आरक्षक 879, 959 और 203 शामिल थे। पुलिस टीम अपने साथ विवेचना किट, लैपटॉप, प्रिंटर और बैटरी भी लेकर गई।




.jpg)










