पीएम स्वनिधि से बढ़ा फल-सब्जी कारोबार....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर: पीएम स्वनिधि योजना छोटे कारोबारियों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत जरिया बन रही है। इसी क्रम में रायपुर के फल एवं सब्जी विक्रेता संतोष शर्मा को योजना के तहत 50 हजार रुपये की ऋण सहायता मिली है, जिससे उनके कारोबार को नया विस्तार मिला है।
संतोष शर्मा लंबे समय से फल-सब्जी बेचकर अपने परिवार की गुजर-बसर कर रहे हैं। पूंजी की कमी के चलते वे थोक बाजार से पर्याप्त मात्रा में माल नहीं खरीद पाते थे, जिसका सीधा असर ग्राहकों की मांग और उनकी दैनिक कमाई पर पड़ता था।
कार्यशील पूंजी की इस समस्या को दूर करने में पीएम स्वनिधि योजना बेहद मददगार साबित हुई। 50 हजार रुपये का ऋण मिलने के बाद उन्होंने दुकान में फलों और सब्जियों की वैरायटी और मात्रा दोनों बढ़ा ली है। अब ग्राहकों को समय पर ताजी सामग्री मिल रही है, जिससे बिक्री में बढ़ोतरी हुई है और दुकान का संचालन भी पहले से अधिक व्यवस्थित हो गया है।
संतोष शर्मा का कहना है कि समय पर मिली इस वित्तीय सहायता से न केवल उनके काम को गति मिली है, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहतर हुई है। यह योजना जमीनी स्तर पर वेंडर्स को आत्मनिर्भर बनाने में कारगर भूमिका निभा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments