दोस्त ने ही दिया धोखा: पैन कार्ड बनवाने के नाम पर खुलवाया बैंक खाता....
- ANIS LALA DANI

- 25 minutes ago
- 2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
महासमुंद:- थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी कर उसके नाम से पंजीकृत सीम, पैन कार्ड, बैंक खाता का उपयोग उसके बिना अनुमति एवं जानकारी के लाखों का ट्रान्जेक्शन किया गया, जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है | ग्राम परसकोल निवासी नागेन्द्र साहू उम्र 23 साल ने बताया कि मार्च 2026 में उसे पेन कार्ड बनवाना था, जिसे लेकर उसने अपने साथ पढ़े योगेश चन्द्राकर से चर्चा की, इसके बाद योगेश चन्द्राकर करीबन 05-06 मार्च को नागेन्द्र को गोस्वामी मोबाईल महासमुंद लेकर गया और वहां उससे नया सीम जारी करवाया | जब नागेन्द्र ने सिम की क्या आवश्यकता पड़ती है पूछा तो आजकल नया सीम, पैन कार्ड के लिये जरूरी होता है बताया, इसके बाद अगले दिन GST सुविधा केन्द्र (च्वाईस सेंटर) ले जाकर पैन कार्ड खुलवाने के लिये बुलवाया जाने पर कुछ पेपर पर साईन करवाया व उससे अकाउण्ट भी खुलवाया |
नागेन्द्र ने बताया कि उसके बाद ना तो उसे सिम मिला और ना ही आज तक अकाउण्ट मिला, और 05 सितम्बर 2026 को नागेन्द्र ने बहुत बार-बार अकाउण्ट व सीम मांगने पर नहीं मिलने की वजह से GST सुविधा केन्द्र जाकर अपने आधार कार्ड दिखाकर पता किया तो बैंक ऑफ बड़ौदा का बैंक खाता पता चला | फिर उसने बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा जाकर अपने आधार कार्ड के आधार पर पता किया तो उसे नाम से अकाउण्ट नंबर 09 मार्च 2026 को खुलना बताया, जिसका स्टेटमेंट निकलवाया तो उससे लगातार ट्रान्जेक्शन हो रहें है जो क्रमश: 50,000 रूपये, 1,00,000 रूपये के हैं, जो उसके द्वारा नहीं किया जा रहा है, वह पाया गया | नागेन्द्र ने बताया कि योगेश चन्द्राकर मुझसे धोखाधड़ी कर उसके नाम से पंजीकृत सीम, पैन कार्ड, बैंक खाता का दुरूपयोग किया है जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी योगेश चन्द्राकर के विरुद्ध अपराध धारा 318(4)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया |




.jpg)











Comments