google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शहीद हेमू कालाणी वार्ड में करवाचौथ पर निःशुल्क मेहंदी कार्यक्रम...

2 days ago
2 min read
  • करवाचौथ के पावन अवसर पर शहीद हेमू कालाणी वार्ड 28 में महिलाओं के लिए निःशुल्क मेहंदी कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन |

  • जोन 2 के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद बंटी होरा के अनूठे प्रयास से वार्ड की महिलाओं में दिखा भारी उत्साह।

​पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर :- करवाचौथ के पावन अवसर पर रायपुर के शहीद हेमू कालाणी वार्ड की महिलाओं के लिए विशेष आयोजन किया गया। शिव मंदिर गार्डन में महिलाओं के लिए निःशुल्क मेहंदी कार्यक्रम रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व वार्ड के पूर्व पार्षद और जोन क्रमांक-2 के पूर्व अध्यक्ष बंटी होरा ने किया।

​इस विशेष आयोजन में वार्ड की सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर और हर्षोल्लास के साथ हिस्सा लिया। रायपुर शहर में इस तरह का यह अपने आप में एक अनूठा और बेहतरीन प्रयास रहा, जहां महिलाओं के इस पारंपरिक त्योहार को और अधिक उल्लासपूर्ण बनाने के लिए एक ही मंच पर विशेष प्रबंध किए गए। मेहंदी लगवाने के उपरांत उपस्थित सभी महिलाओं को पूर्व पार्षद बंटी होरा द्वारा करवे की पूजा के पूर्व मेहंदी लगवाने की व्ययवस्था कराई गई।

​इस अवसर पर महिलाओं ने एक साथ एकत्रित होकर एक खुशनुमा और पारिवारिक माहौल का आनंद लिया। वार्ड की महिलाओं ने इस सुंदर आयोजन के लिए पूर्व पार्षद बंटी होरा के प्रति अपनी गहरी सराहना व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


बंटी होरा ने बताया यह आयोजन विगत 5वर्षों से आयोजित होते आ रहा है ।जिसमें वार्ड परिवार की समस्त महिला सदस्यों के लिए निःशुल्क मेहंदी लगवाने की व्ययवस्था होती हैं और प्रतिवर्ष एक साथ एक जगह पर सभी सम्मिलित होकर इस आयोजन का आनंद लेते हैं। #KarwaChauth #RaipurNews #Mehndi कार्यक्रम #ShaheedHemuKalaniWard #BuntyHora #breakingADNnews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html