छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् की चौथी बैठक संपन्न, कई अहम प्रस्तावों पर बनी सहमति...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् के पेंशनबाड़ा कार्यालय में चौथी कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष राजेश कुमार राजपूत की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शैक्षणिक और प्रशासनिक विकास से जुड़े कई प्रस्तावों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।
सत्र के दौरान मंडल के कामकाज को गति देने और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग, वित्त विभाग और संस्कृति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-मंडलम् के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एजेंडों पर अपनी राय रखी और सर्वसम्मति से प्रस्तावों के क्रियान्वयन पर मुहर लगाई। हालांकि, बैठक में लिए गए निर्णयों का विस्तृत ब्योरा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments