google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन...

4 hours ago
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में हाल ही में छत्तीसगढ़ शासकीय कर्मचारी विभागीय समिति का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष आयोजन में छत्तीसगढ़ शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष मनीष ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन, पूजा-अर्चना और राज्य गीत के गायन के साथ की गई। इस अवसर पर प्रांताध्यक्ष मनीष ठाकुर ने अपने विचार साझा करते हुए संगठन को मजबूत बनाए रखने और आपसी एकता पर जोर दिया। इसके अलावा, आल इंडिया गवर्नमेंट ड्राइवर फेडरेशन के कोषाध्यक्ष समय सिंह और वरिष्ठ सदस्य राधेश्याम ने भी अपने अनुभवों से उपस्थित सदस्यों का मार्गदर्शन किया।


सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी समारोह के दूसरे चरण में समिति के आगामी कार्यकाल के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की गई। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने अपनी सहमति देते हुए सर्वसम्मति से नई जिम्मेदारी सौंपी:


  • अध्यक्ष: कन्हैया कुमार

  • सचिव: नंदन सिंह गोसाई

  • कोषाध्यक्ष: नंद कुमार गोंड़


कार्यक्रम का माहौल बेहद उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने संगठन के विकास तथा कर्मचारियों के कल्याण के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html