चीन के पूर्व प्रधानमंत्री नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुआ निधन...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
चीन- के पूर्व प्रधानमंत्री ली केकियांग (Li Keqiang) का शुक्रवार को निधन हो गया है | वह 68 वर्ष के थे | सूत्रों के हवाले से केकियांग का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ है | ली केकियांग पिछले कुछ समय से शंघाई में छुट्टियां मना रहे थे | उन्हें 26 अक्टूबर को अचानक दिल का दौरा पड़ा | उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास किया गया लेकिन 27 अक्टूबर को उनका निधन हो गया |
साल 2022 में रिटायर होने तक वह चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के दूसरे सबसे शक्तिशाली शख्स थे | मिली जानकारी के अनुसार, वह शंघाई में छुट्टियां मना रहे थे | उन्हें गुरुवार को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद शुक्रवार को उनका निधन हो गया |
ली केकियांग 2013 से 2023 तक चीन के प्रधानमंत्री पद पर रह चुके हैं | वह 2012 से 2022 तक सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के दूसरे सबसे शक्तिशाली सदस्य थे | ली का जन्म 1955 में अन्हुई प्रांत के हेफेई में हुआ था |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments