google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

असम में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के काफिले पर हमला, दीपक बैज ने कहा- यह भाजपा का डर और अलोकतांत्रिक चरित्र है.....

41 minutes ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-





















रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल तथा असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई के काफिले पर असम के नौगांव में पथराव की घटना सामने आई है। इस हमले में काफिले में शामिल गाड़ियों के शीशे टूट गए। इस घटना पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे भाजपा की बौखलाहट और अलोकतांत्रिक चरित्र करार दिया है।


दीपक बैज ने कहा कि नौगांव में कुछ असामाजिक तत्वों और भाजपा के लोगों ने कांग्रेस नेताओं के काफिले पर जानबूझकर पथराव किया। उन्होंने कहा कि यह घटना असम की भाजपा सरकार के भीतर कांग्रेस के प्रति खौफ को दिखाती है। असम में लोकसभा चुनाव के दौरान जनमत स्पष्ट रूप से कांग्रेस के पक्ष में दिख रहा है, जिससे डरी हुई असम सरकार की बौखलाहट इस घटना के रूप में सामने आई है। कांग्रेस पार्टी इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग करती है।


हमला करवाकर भाजपा ने मान ली अपनी हार

बैज ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब-जब भाजपा चुनाव हारने लगती है, वह इसी तरह के हथकंडे अपनाती है। भाजपा का मूल चरित्र ही अलोकतांत्रिक और फासीवादी है। कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हमला करवाकर भाजपा ने परोक्ष रूप से अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से इस घटना के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। बैज ने आरोप लगाया कि असम सरकार से राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह बेकाबू हो चुकी है।


सीएम साय और सांसद पांडेय के रवैये को बताया शर्मनाक

दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सांसद संतोष पांडेय के बयानों पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक बताया कि छत्तीसगढ़ के एक बड़े नेता के काफिले पर दूसरे राज्य में हमला होता है, और असम सरकार की नाकामी को छिपाने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और सांसद इस हमले को जायज ठहराने का प्रयास कर रहे हैं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html